Move to Jagran APP

पार्टी के सफल रणनीतिकार के तौर पर याद किए जाएंगे अरुण जेटली : अशोक गुर्जर

शहरी मंडल कैथल की ओर से पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा के कुशल राजनीतिज्ञ स्वर्गीय अरुण जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय हुडा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा ने की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 08:46 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 08:46 AM (IST)
पार्टी के सफल रणनीतिकार के तौर पर याद  किए जाएंगे अरुण जेटली : अशोक गुर्जर
पार्टी के सफल रणनीतिकार के तौर पर याद किए जाएंगे अरुण जेटली : अशोक गुर्जर

जागरण संवाददाता, कैथल : शहरी मंडल कैथल की ओर से पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा के कुशल राजनीतिज्ञ स्वर्गीय अरुण जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय हुडा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष विक्की शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की। स्वर्गीय अरुण जेटली के चित्र पर पुष्प माला पहना कर पुष्पांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया। अशोक गुर्जर ने जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता होने के साथ ही एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवक भी थे। उनके रूप में संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन वर्षों तक प्राप्त होता रहा। वे पार्टी के सफल रणनीतिकार के तौर पर याद किए जाएंगे। जीएसटी को बनाने और उसे लागू करवाने में अरुण जेटली ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने संकट मोचन बनकर सभी राज्यों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, मुनीष कठवाड़, राज रमन दीक्षित, कैलाश भगत, संगीता, प्रयागराज बालू, अशोक भारती, अनिल आहूजा, यशपाल प्रजापति, प्रदीप शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.