Move to Jagran APP

तेज आंधी के साथ देर शाम हुई बूंदाबादी

गुरुवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 42 पर पहुंच गया है। राहगीरों व लोगों ने गर्मी से कुछ राहत मिली हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:22 AM (IST)
तेज आंधी के साथ देर शाम हुई बूंदाबादी
तेज आंधी के साथ देर शाम हुई बूंदाबादी

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

गुरुवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 42 पर पहुंच गया है। राहगीरों व लोगों ने गर्मी से कुछ राहत मिली हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई थी। लेकिन आज तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आई हैं। वहीं देर शाम तेज आंधी के बाद बूंदाबादी शुरू हो गई। नौतपा में सूरज ने अपनी भीषण गर्मी से नगरवासियों को बेहाल कर दिया हैं। रोजाना बढ़ रहे तापमान से आमजन के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। गर्म हवा चलने के कारण घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हल्की बरसात हो सकती है। उसके बाद से फिर तापमान में और वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं। दोपहर 12 से

शाम 4 बजे तक शहर के व्यस्ततम मार्ग मेन बाजार, रेलवे रोड, करनाल रोड, सब्जी मंडी सुनसान रहते हैं।

बाक्स-

गर्म हवाओं के कारण सुनसान सड़कें

गर्म हवा के चलते लोग घरों में ही रहना बेहतर समझते हैं। जो शहर में नजर आते हैं वह भी चेहरे पर रुमाल या दुपट्टे लपेटकर धूप से बचने का प्रयास करते हैं। गर्मी के कारण दोपहर में ग्राहकी कम हो गई है। इस कारण दुकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं। वहीं शीतल पेय पदार्थों की ग्राहकी बढ़ी है। कई ग्रामीण जन सड़क किनारे लगे हैं। पंपों पर लाइन लगाकर अपनी प्यास बुझाते दिखे। सुबह से शाम तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। दुपहिया वाहन सवार लोग तेज हवाओं के थपेड़े खाते हुए सड़कों से गुजरते रहे। पैदल चलने वालों का भी बुरा हाल रहा।

बाक्स

पेड़ पौधों के नीचे है दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम तापमान

शहर के पेड़ पौधों के नीचे जाकर जागरण टीम ने तापमान की जांच की। सबसे पहले पिहोवा चौक पहुंची बरगद के पेड़ के नीचे तापमान की जांच की तो 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, वहीं कुछ दूरी पर जाकर देखा तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पाया गया। उसके बाद कुरुक्षेत्र सड़क पहुंचे वहां पर नीम के पेड़ के नीचे 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धूप में खड़े होकर देखा तो 42 डिग्री सेल्सियस तापमान मिला । इसी प्रकार कई जगह टीम पहुंची सभी जगह दो से तीन डिग्री तापमान में उच्चतम व न्यूनतम रहा।

वर्जन- बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों बरसात होने की संभावना है। बरसात होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। ----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.