राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड सीवन की बैठक जल घर नम्बर एक पर हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान स्वराज सिंह और मंच संचालन रामचंद्र ने किया। इसमें आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
संवाद सहयोगी, सीवन : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड सीवन की बैठक जल घर नम्बर एक पर हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान स्वराज सिंह और मंच संचालन रामचंद्र ने किया। इसमें आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें श्रम कानूनों में किए जा रहे संशोधनों, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व समान काम, समान वेतन लागू करने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी धारणा रहने तक लगातार संघर्ष का भी ऐलान किया। जिला सचिव रामपाल शर्मा, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के राज्य सहसचिव ओमपाल, आंगनवाड़ी की राज्य सहसचिव शकुंतला शर्मा, पैक्स के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से भारत भूषण ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजेश कुमार, होशियार सिंह, सीनू बैनीवाल, कमल कुमार, अरुण, अतुल व पारस उपस्थित थे। इसी कड़ी में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट सीवन के कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर हड़ताल में भाग लेने की घोषणा की। बैठक में स्वराज सिंह, जसबीर सिंह, रोशन लाल, सरोज बाला मौजूद रहे।