Move to Jagran APP

दस महीने बाद जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

खेल विभाग की ओर से करीब दस महीने बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कोरोना के कारण सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगाई हुई थी। अब खिलाड़ियों का दमखम देखने के लिए एक नवंबर को एक दिवसीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में आठ खेलों को ही शामिल किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:27 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:27 AM (IST)
दस महीने बाद जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, कैथल : खेल विभाग की ओर से करीब दस महीने बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कोरोना के कारण सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं पर रोक लगाई हुई थी। अब खिलाड़ियों का दमखम देखने के लिए एक नवंबर को एक दिवसीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में आठ खेलों को ही शामिल किया गया है।

loksabha election banner

इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिग, बैडमिटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी और कुश्ती के खेल करवाए जाएंगे। एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता होगी। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने मंगलवार को खेल कार्यालय में सभी खेल प्रशिक्षकों की मीटिग ली। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। हैंडबॉल कोच डा. राजेश कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को मुख्यालय में सभी जिला खेल अधिकारियों की मीटिग बुलाई गई थी। आठ खेलों में खेलों इंडिया की तर्ज पर अलग-अलग भारवर्ग और अंडर-17 से अंडर-21 तक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। हालांकि विभाग की ओर से निर्देश आए हैं कि प्रतियोगिता में ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल नहीं करना है। खेल विभाग की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रतियोगिता के बारे में सूचित कर दिया गया है।

यहां-यहां होंगी प्रतियोगिताएं

सभी आठ प्रतियोगिताएं चार स्थानों पर करवाई जाएंगी। अंबाला रोड स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में बॉक्सिग, बैडमिटन, हैंडबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम भागल में एथलेटिक्स के खेल करवाए जाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में हॉकी के खेल करवाए जाएंगे। इंडोर खेल स्टेडियम पूंडरी में कबड्डी और फुटबॉल के खेल करवाए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। भारवर्ग की प्रतियोगिता में एक भारवर्ग के चार खिलाड़ियों का होना जरूरी है। टीम खेल में एक खेल की चार टीमों का होना जरूरी किया गया है।

खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई

एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आठ खेलों की प्रतियोगिता करवाई जानी है। मंगलवार को सभी खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17 से अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ी ही भाग लेंगे।

- राज यादव, जिला खेल अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.