सीवन में बेटियों के लिए बनवाऊंगा कालेज: दिल्लूराम
आरक्षित सीट गुहला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर सुबह 9 से रात को 2 बजे तक मतदाताओं के बीच रहते हुए प्रचार करते हैं। इसके बाद अगले दिन के लिए प्लानिग बनाते हुए सुबह नाश्ता कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं।
दयानंद तनेजा, सीवन : आरक्षित सीट गुहला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर सुबह 9 से रात को 2 बजे तक मतदाताओं के बीच रहते हुए प्रचार करते हैं। इसके बाद अगले दिन के लिए प्लानिग बनाते हुए सुबह नाश्ता कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। बुधवार को दिल्लू राम बाजीगर ने गांव उम्मेदपुर, जनेदपुर, पहाड़पुर, हेमू माजरा, चाणचक डेरा बाजीगर, चाबा, सरोला में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हलके का सबसे बड़ा गांव सीवन है। क्षेत्र की लड़कियों के लिए यहां कॉलेज बनवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एक बार जनता उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेज दें तो काम तो वे लोगों के मांगपत्र दिए करवा देंगे, । गांव हेमु-माजरा में बाजीगर ने कहा कि उन्होंने अब तक आठ चुनाव विधानसभा लड़े हैं। यह उनका नौंवा चुनाव है। सभी गांव में लोग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच खड़े होकर वे झूठ नहीं बोलेंगे न ही कोई ऐसा वादा करेंगे जो पूरा न हो। पहले भी वे यहां से दो बार विधायक रहे हैं। 2005 में उन्होंने यहां से विधायक बनकर सीपीएस रहते हैं करोड़ों के विकास कार्य करवाए। इस बार भी जनता मौका देगी तो उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को सबसे पहले दूर करने की रहेगी।
यहां से दिल्लू राम बाजीगर गुहला शहर में पहुंचे। जहां उनका फूल-मालाओं से जनसभा में स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि स्वागत तो 24 को करना अब तो उनकी बात अच्छी तरह से सुन लो। पांच साल क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार रहा, इसे दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी को समर्थन करते हुए जीत दिलवाओ।
कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर सुबह नौ बजे से रात को दस बजे तक जनसभा को संबोधित करते हैं। इसके बाद डोर-टू-डोर जाते हुए लोगों से मिलते हैं। इस दौरान दोपहर व रात का भोजन कार्यकर्ताओं के साथ करते हैं।