विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में कैथल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव को देख पापा-पापा चिल्लाने लगा बेटा; छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM (IST)

कैथल के प्योदा गांव के भीम गिल की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसका शव 40 लाख ...और पढ़ें

अमेरिका में कैथल के युवक की हार्ट अटैक से मौत। फाइल फोटो

अमेरिका में कैथल के युवक की हार्ट अटैक से मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिका में कैथल के भीम गिल की हार्ट अटैक से मौत।

  2. शव भारत लाने में परिवार को 40 लाख रुपये लगे।

  3. सात साल पहले बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गए थे भीम।

जागरण संवाददाता, कैथल। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के सपने के साथ सात साल पहले जिस बेटे को परिवार ने 40 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका भेजा था, अब उसका शव वापस आया है। कैथल के गांव प्योदा निवासी 35 वर्षीय भीम गिल की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

उसकी पार्थिव देह भारत लाने के लिए परिवार को करीब 40 लाख रुपये और खर्च करने पड़े। शुक्रवार को जब भीम का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। पिता का शव देखकर 11 वर्षीय बेटा शौर्य पापा-पापा कहकर बिलख पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम दर्शन के बाद छोटे भाई सन्नी ने भीम को मुखाग्नि दी।

गाड़ी चलाने का करता था काम

परिजनों के अनुसार भीम करीब सात साल पहले बेहतर कमाई की उम्मीद में डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। उसे विदेश भेजने के लिए परिवार ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके लिए जानकारों से पैसे उधार लेने के साथ करीब एक एकड़ जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी थी। भीम अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फ्रिजनो शहर में रहता था और वहां गाड़ी चलाने का काम करता था।

म के चचेरे भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले भी भीम को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। मौत से तीन-चार दिन पहले उसने परिवार को फोन कर अपनी खराब सेहत के बारे में बताया था। सुखबीर के अनुसार 27 अक्टूबर को भीम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके साथ रहने वाले लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

विदेश में रहने वाले युवाओं ने जुटाई राशि

भीम के शव को गांव लाने में करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया। परिवार के अनुसार गांव के 30-35 युवक जो अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया में रहते हैं सहायता के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर आर्थिक सहयोग जुटाया। परिवार ने भी अपने स्तर पर पैसों का प्रबंध किया।

भीम ने विदेश में मेहनत करके परिवार का लगभग पूरा कर्ज चुका दिया था। अब वह मकान बनवाने और परिवार के अन्य कामों के लिए पैसे जोड़ रहा था। परिवार में माता-पिता, पत्नी, बेटा, दो बहनें और छोटा भाई सन्नी हैं। खेतीबाड़ी करने वाला परिवार अब अपने कमाऊ बेटे को खोने से गहरे सदमे में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।