एक खिलाड़ी देश का नाम चमका सकता है : संदीप सिंह
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी देश का नाम चमका सकता है। इसके लिए उसमें गजब की हिम्मत और कुछ कर गुजरने का जज्बा होना जरूरी है। वह यहां मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद :
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी देश का नाम चमका सकता है। इसके लिए उसमें गजब की हिम्मत और कुछ कर गुजरने का जज्बा होना जरूरी है। वह यहां मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
संदीप सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक बनकर देश की सेवा की जा सकती है, उसी प्रकार एक खिलाड़ी भी देश की सेवा कर सकता है। प्रदेश भर में जगह-जगह स्पोर्ट्स सेंटर बनाए जाएंगे। जिनका लाभ खेलों के क्षेत्र में उतरने वालों को मिलेगा। ऐसे कोच प्रदान किए जाएंगे जो कि खेल जगत में नाम चमकाने वाले खिलाड़ी लाएंगे। गांव दर गांव युवाओं को स्टेडियम से जोड़ा जाएगा। इससे जहां युवा पीढ़ी स्वस्थ शरीर हासिल करेगी वहीं दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनेगी। उन्होंने कहा कि गांव से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप सिंह का जगदीश पपनेजा, प्रहलाद भगत शर्मा, नपा प्रधान संजीव अरोड़ा, सन्नी पपनेजा ने नागरिक अभिनंदन किया। संदीप सिंह ने खेल महोत्सव में अव्वल स्थान हासिल करने वाले मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल और गुरू नानक वाटिका पब्लिक स्कूल के छात्रों में पुरस्कार वितरित किए। प्राचार्या रचना बत्तरा ने स्कूल की खेलों के क्षेत्र में वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर अमित बंसल, मदन मनचंदा, अजय ढींगड़ा, बलिहार सिंह, जगीर सिंह मौजूद रहे।