विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में 22 मार्च को होगा 7वां चहल खाप सम्मेलन, शिक्षा, खेल और सामाजिक एकता पर होगा विचार-विमर्श

Published: Thu, 19 Mar 2026 02:47 PM (IST)

जींद के अलेवा गांव में 22 मार्च को 7वां चहल खाप सम्मेलन आयोजित होगा। बलबीर सिंह चहल इसकी अध्यक्षता करेंगे। ...और पढ़ें

22 मार्च को जींद के अलेवा में 7वां चहल खाप सम्मेलन। AI-जनरेटेड तस्वीर

22 मार्च को जींद के अलेवा में 7वां चहल खाप सम्मेलन। AI-जनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. 22 मार्च को जींद के अलेवा में 7वां चहल खाप सम्मेलन

  2. शिक्षा, खेल, सामाजिक एकता पर होगा मुख्य विचार-विमर्श

  3. उत्कृष्ट चहल प्रतिभाओं को सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित

जागरण संवाददाता, कैथल। जींद के अलेवा गांव में 22 मार्च को चहल खाप का 7वां सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

चहल खाप के प्रवक्ता रमेश चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता चहल खाप प्रधान बलबीर सिंह चहल, बड़ौदा करेंगे। सम्मेलन का आयोजन समस्त चहल भाईचारा, गांव अलेवा की ओर से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रसार, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना, विवाह संबंधी मुद्दों पर चर्चा, खाप परंपराओं का संरक्षण, वर्तमान सामाजिक चुनौतियों का सामना, तथा युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।

इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चहल समाज की प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।