विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 रुपये प्रति बैग बढ़े सीमेंट के भाव, 15 रुपये और हो सकता है महंगा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Apr 2019 08:10 AM (IST)

अगर मकान बनाने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए। तीन अप्रैल से सीमेंट के दाम प्रति बैग 35 रुपये ...और पढ़ें

35 रुपये प्रति बैग बढ़े सीमेंट के भाव, 15 रुपये और हो सकता है महंगा
35 रुपये प्रति बैग बढ़े सीमेंट के भाव, 15 रुपये और हो सकता है महंगा

जागरण संवाददाता, कैथल : अगर मकान बनाने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए। तीन अप्रैल से सीमेंट के दाम प्रति बैग 35 रुपये बढ़ चुके हैं। जो सीमेंट अब तक 300 से 305 रुपये प्रति बैग बिक रहा था अब वह 340 रुपये बिक रहा है। इतना ही नहीं आने वाले कुछ दिनों में सीमेंट के भाव 15 रुपये प्रति बैग का और इजाफा हो सकता है। कीमत बढ़ने के पीछे का कारण कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन कम करना है। जानकारों का मानना है कि कंपनियां रेट बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोडक्शन में कमी करती हैं। दूसरी तरफ सरिया में भी पिछले आठ-दस दिनों से तेजी देखने को मिली है। सरिया 150 से 200 प्रति क्विटल महंगा हो गया है और करीब 4600 रुपये प्रति क्विटल बिक रहा है। इसके अलावा ईंटों के रेट में भी तेजी बनी हुई। ईंट के भाव इस समय प्रति हजार 5500 रुपये हैं। जो आने वाले कुछ महीनों में एनजीटी के आदेशों के कारण और बढ़ सकते हैं। रेट बढ़ने से आशियाना लोगों के लिए मुश्किल भरा होगा। एक तो पहले ही महंगाई काफी ज्यादा है, अब रेट बढ़ने से लोगों की जेब ज्यादा ढीली होगी। 35 रुपये तक बढ़े सीमेंट के भाव

कृष्णा सेल कॉरपोरेशन के मालिक मनमोहन गोयल ने बताया कि उन्हें याद नहीं है कि कब अंतिम बार एक साथ 35 रुपये सीमेंट के दाम बढ़े थे। अब तक पांच, दस रुपये प्रति बैग ही तेजी आती थी, लेकिन इस बार रेट सभी कंपनियों ने एकदम से बढ़ा दिए। अभी सीमेंट में और तेजी की संभावना बनी हुई है। वहीं सरिया के लिए कच्चे माल की कमी होने के कारण इसमें भी दाम की बढ़ोतरी की संभावना है। दुकानदार सत नारायण शर्मा ने कहा कि अभी नया माल नहीं खरीदा है। अभी उनके पास पुराना स्टॉक पड़ा है। सीमेंट सहित भवन निर्माण सामग्री में तेजी जरूर आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।