विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में ट्रेन हादसे में मजदूर की मौत, भारत विकास परिषद ने कराया अंतिम संस्कार

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM (IST)

जींद में ट्रेन की चपेट में आने से रायबरेली के 23 वर्षीय मजदूर अर्जुन की मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिवार अंतिम संस्कार में असमर्थ था।

जींद में ट्रेन हादसे में मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो

जींद में ट्रेन हादसे में मजदूर की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जींद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

  2. रायबरेली का 23 वर्षीय मजदूर अर्जुन था मृतक।

  3. भारत विकास परिषद ने परिवार को अंतिम संस्कार में मदद की।

जागरण संवाददाता, जींद। रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से जींद मजदूरी करने आए 23 वर्षीय अर्जुन पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र की मंगलवार सुबह हांसी रोड के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर मां, छोटे भाई और बहन को सौंप दिया।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वजन शव को गांव ले जाने और अंतिम संस्कार करवाने में असमर्थ थे। रेलवे थाना के चौकी प्रभारी कपिल ने भारत विकास परिषद की वीर शाखा जींद से संपर्क कर मदद मांगी। इसके बाद शाखा अध्यक्ष संजय वर्मा, बलजीत रेढू व अन्य सदस्यों के सहयोग से सेक्टर सात स्थित श्मशानघाट में युवक का अंतिम संस्कार करवाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।