Move to Jagran APP

युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

विश्व हिदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर की घोड़ापुली पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:51 AM (IST)
युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को किया याद
युवाओं ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

संवाद सूत्र, सफीदों: विश्व हिदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर की घोड़ापुली पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष अमन जैन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को दुनियाभर में उनके जीवन, धर्म, साहित्य, दर्शन और आध्यात्मिकता की महान शिक्षाओं के लिए याद किया जाता है। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानंद के कारण ही पहुंचा पाया था। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि सारे जीवों में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं। सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रोशनलाल मित्तल, बिल्लू सिगला, प्रवीन मित्तल, प्रवीन शर्मा, अश्वनी कुमार, रितिक, मानव, विनित व यश मौजूद थे।

loksabha election banner

विवेकानंद को बनाएं अपना रोल मॉडल : शर्मा

जागरण संवाददाता, जींद: नव विद्या हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम मनाई गई। मुख्याध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन जीवन और छोटी उम्र में शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान देने के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आज के युवा का रोल मॉडल स्वामी विवेकानंद ही होने चाहिए। उन्होंने वेदांत पर भाषण देते हुए बड़े-बड़े धर्मगुरु वह पादरियों के सवालों के जवाब दिये तथा नवयुवकों को प्रेरणा देते हुए कहा कि 'उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। खड़े हो जाओ, साहसी बनो, शक्तिमान बनो, भगवान ने तुम्हें रचा है तुम इतिहास रचो। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए हमें मनुष्य मात्र की सेवा करनी चाहिए। मुख्याध्यापक ने सभी अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को प्रेरणा दी कि वह भी स्वामी विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में उतारें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.