योगा के अभ्यास से शरीर होता मजबूत
डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार द्वारा चलाए गए होम विद फैमिली अभियान में भाग लिया।
संवाद सूत्र, नरवाना : डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार द्वारा चलाए गए होम विद फैमिली अभियान में भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग शिक्षक सुखविद्र, बारे राम व सुनीता के निर्देशन में घर में अपने माता-पिता के साथ योग किया और वैश्विक महामारी के चलते हुए योगाभ्यास द्वारा इस अभियान को सफल बनाया। प्राचार्य डा. रवींद्र कौशिक ने स्वयं योगाभ्यास करते हुए इसके महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। योग मनुष्य को शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मदेव विद्यार्थी, सुशील कौशिक व डा. कामदेव झा ने विद्यार्थियों को घर पर ही रहने की सलाह दी।