चंद्रशेखर स्कूल में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस
दनौदा कलां गांव के चंद्रशेखर आ•ाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया।
संसू, नरवाना : दनौदा कलां गांव के चंद्रशेखर आ•ाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया। प्राचार्य राजाराम ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। करीब 150 वर्षों से संपूर्ण विश्व में रेडक्रॉस दिवस को स्वंय सेवक असहाय एवं पीड़ित मानवता की सहायता के लिए मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को मदर टेरेसा की जीवनी सुनाई तथा प्राकृतिक आपदा विपत्ति के समय जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता के लिए प्रेरित किया। स्कूल में रेडक्रॉस डे पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिग स्पर्धा से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीमा, रविश, अमित शर्मा, बलकार सिंह, सतबीर, राजेश आदि मौजूद रहा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप