Move to Jagran APP

महिलाएं जो ठान लें, उसे पूरा करती हैं: साध्वी सरोज

डॉक्टर मिनाक्षी जैन अस्पताल में शासन श्री साध्वी सरोजकुमारी ठाणे-5 के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर मिनाक्षी जैन व दिशा मिशन अस्पताल की डॉक्टर ममता जैन थी। मंगलाचरण साध्वी बोधिप्रभा व महिला मंडल की बहन एकता जैन ने गीतिका के माध्यम से किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 05:27 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 05:27 AM (IST)
महिलाएं जो ठान लें, उसे पूरा करती हैं: साध्वी सरोज

जागरण संवाददाता, जींद : डॉक्टर मिनाक्षी जैन अस्पताल में शासन श्री साध्वी सरोजकुमारी ठाणे-5 के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर मिनाक्षी जैन व दिशा मिशन अस्पताल की डॉक्टर ममता जैन थी। मंगलाचरण साध्वी बोधिप्रभा व महिला मंडल की बहन एकता जैन ने गीतिका के माध्यम से किया। साध्वी सरोज कुमारी ने कहा महिलाओं के अन्दर इतनी अपार शक्ति विद्यमान होती है कि वे किसी कार्य को करने की ठान लें तो उसे पूर्ण ही करती हैं। परिवार के अन्दर संस्कार निर्माण का बीजारोपण महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। तेरापंथ महिला मंडल जींद की अध्यक्ष राज जैन, उपासिका बहन कांता मित्तल ने सभी का आभार जताया। साध्वी सोमप्रभा, साध्वी पुण्ययशा, प्रेक्षा जैन ने भी सारगर्भित विचार सबके सामने रखे। कार्यक्रम का संयोजन कन्या मंडल की संयोजिका प्रेक्षा जैन ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल की मंत्री मीना जैन, संतोष जैन, निर्मला जैन, उर्मिला जैन आदि समाज की गणमान्य महिलाएं उपस्थित रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.