कॉटन के मास्क बनाकर वितरण में जुटी उड़ान ट्रस्ट की महिलाएं
कोविड-19 को हराने के लिए उड़ान ग्रुप चैरिटबल ट्रस्ट की महिला विग कॉटन के 3 लेयर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों में वितरित कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, सफीदों: कोविड-19 को हराने के लिए उड़ान ग्रुप चैरिटबल ट्रस्ट की महिला विग कॉटन के 3 लेयर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों में वितरित कर रही है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के जिला परियोजना अधिकारी परमजीत जोशी व जिला स्किल कॉर्डिनेटर ममता सिगला ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जींद जिला में उड़ान ट्रस्ट सफीदों को इस कार्य के लिए चुना और उन्हें तीन लेयर कॉटन के मास्क जरूरतमंद लोगों में वितरित करने के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर की महिलाओं द्वारा मास्क बनाने का कार्य निरंतर जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें