महिला संरक्षण टीम ने मंदबुद्धि लड़की को परिजनों से मिलवाया
जागरण संवाददाता, जींद : सोनीपत के गोहाना से लापता हुई मंदबुद्धि लड़की को उसके परिजनों से
जागरण संवाददाता, जींद : सोनीपत के गोहाना से लापता हुई मंदबुद्धि लड़की को उसके परिजनों से मिलवाने के लिए जिला महिला संरक्षण की टीम ने कड़ी मेहनत का काम किया है। यह लड़की बुधवार देर शाम को जींद बस स्टैंड के नजदीक घूम रही थी और आने जाने वाले लोगों से इशारों इशारों में रास्ता पूछने का काम कर रही थी
लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण कोई भी व्यक्ति उसके इशारों को समझ नहीं पाया। फिर किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में उस लड़की के लावारिस बैठे होने बारे सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर महिला थाना से एएसआई गीता देवी व सहायक महिला सुरक्षा अधिकारी रवि लोहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उस महिला को महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय महिला थाना में ले आए। टीम द्वारा काउंसि¨लग करने पर लड़की का पता गोहाना का मिला। इस पर लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया। फिर लड़की की मां महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय पहुंची तो लड़की ने मां को पहचान लिया और जोर-जोर से रोने लगी। महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय द्वारा कागजात की जांच करके लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर सरिता, नीलम देवी, एएसआई रमेश, एसपीओ सुरेश कुमार, रणधीर ¨सह मौजूद रहे।