Move to Jagran APP

सबके प्रयास से बचेगा पर्यावरण, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प

जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को धूमधाम से पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही पौधे भी लगाए गए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इतना ही नहीं शिक्षण संस्थाओं में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 10:09 AM (IST)
सबके प्रयास से बचेगा पर्यावरण, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प
सबके प्रयास से बचेगा पर्यावरण, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, जींद : जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को धूमधाम से पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही पौधे भी लगाए गए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इतना ही नहीं शिक्षण संस्थाओं में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

loksabha election banner

इंडस पब्लिक स्कूल (जूनियर विग) में पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांति लाने और विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए अर्थ डे सेलिब्रेट किया गया। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों की ट्री प्लांटेशन एक्टिविटी और एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए ग्रीन कलर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए टीयर एंड पेस्ट और हैंड प्रिटिग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों को रि-साइक्लिग और रीयूज ऑफ वेस्ट मैटेरियल तकनीक के विषय में समझाया गया। पहली कक्षा और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मॉर्निग असेंबली का आयोजन किया। मुख्य अध्यापिका गुरमीत कौर ने कहा कि बच्चे भी छोटी-छोटी बातें जैसे सेव वाटर, सेव इलेक्ट्रिसिटी, सेव फूड आदि को ध्यान में रखकर पर्यावरण संतुलित रखने में अपना सहयोग दे सकते हैं। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर आभा जैन और शिक्षक उपस्थित रहे।

जना महासागर और महाद्वीपों के बारे में

जींद : आधारशिला पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छठी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। सागर, महासागर, द्वीप और महाद्वीप बनकर पृथ्वी के बारे में बताया। स्कूल निर्देशिका अंजू सिहाग ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन कराने का मुख्य लक्ष्य सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना और आज इसकी चितित स्थिति के लिए लिए जागरूक करना था। इसका मुख्य कारण प्रदूषण, तापमान वृद्धि, पेड़ों का काटा जाना है। उन्होंने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर, जल बचा कर, प्रदूषण न कर इसका सरक्षण कर सकते हैं। प्राचार्य केके भार्गव ने अब बताया कि पृथ्वी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसको सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है।

-------------------

जीडी गोयंका स्कूल में किया पौधरोपण

जींद : जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चे नीली और हरे रंग की ड्रेस पहनकर स्कूल आए। बच्चों ने पृथ्वी का क्रॉफ्ट बनाया और पौधरोपण कर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। अध्यापकों ने बच्चों को पृथ्वी की सुरक्षा के बारे में विभिन्न जानकारियां दीं। कक्षा तीसरी से कक्षा 10वीं के बच्चे अपने साथ पौधे लेकर आए तथा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य डीडीएस साई कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा उन्हे पृथ्वी व पर्यावरण की सुरक्षा के बारे मे प्रेरित किया। स्कूल संचालिका डॉ. प्रभात दलाल ने भी पौधारोपण कर बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में अवगत कराया।

पर्यावरण बचाने के लिए होना होगा जागरूक : राजेश वशिष्ठ

जींद : प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों (कब बुलबुल) ने अर्थ डे पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रैली और ड्राइंग पेंटिग से समाज के लोगों को जागरूक किया। जिला संगठन आयुक्त के नेतृत्व में कब बुलबुल बच्चों ने पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने और इसको प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताया।

पौधे लगाओ-पर्यावरण बचाओ : रवि

जींद : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान और हिदू शिक्षा समिति हरियाणा के तत्वावधान में चल रहे गोपाल विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। विद्या-भारती हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री रवि, हिदू शिक्षा समिति के सदस्य राम कुमार लोहान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, सचिव डॉ. प्रियदर्शी और प्राचार्य बलबीर सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन मंत्री रवि ने कहा कि पृथ्वी बहुत ही सुंदर ग्रह है, जिसका एक बड़ा भाग पानी से ढका है, जिसे पानी की अधिकता के कारण ब्लू प्लेनेट के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन ग्लोबल वार्मिग से यह सुंदर ग्रह अब खतरे में न•ार आ रहा है जिसे बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

डीएवी सफीदों में मनाया ब्ल्यू कलर डे

सफीदों : कलीराम डीएवी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने ब्ल्यू कलर डे मनाया। बच्चे और अध्यापिकाएं नीले रंग के परिधान पहन कर आए। बच्चे नीले रंग की वस्तुएं जैसे गुब्बारे, पतंग और स्लोगन लेकर आए हुए थे। उन्होंने स्लोगन, नारों और चा‌र्ट्स से रैली निकालकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि नीला रंग शांत और ठंडा होता है तथा हमारी पृथ्वी भी नीला ग्रह कहलाता है।

मिल सभी बचाओ रै, इस धरा हमारी ने

नरवाना : पर्यावरण बचाने व पृथ्वी की सुरक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिघवाल में पृथ्वी दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य गुरमुख मोर ने कहा कि पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। गुरमुख मोर ने कहा कि प्रकृति ने हमें नदियां, तालाब, जंगल, फूल, पौधे पशु-पक्षी आदि नायाब उपहार दिए हैं, परंतु मनुष्य ने अपनी महत्वाकांक्षा के कारण इन्हें विलुप्ता के कगार पर पहुंचा दिया है।

पेड़-पौधे लगाने और रक्षा करने संकल्प

संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के दौरान विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत और इसके महत्व के बारे में चर्चा की गई। प्राचार्य रघुभूषण गुप्ता ने विलुप्त होने की कगार पर खड़े पशु-पक्षियों एवं पौधों की जानकारी छात्रों को दी। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों से पृथ्वी दिवस की शुरुआत, महत्व, पशु-पक्षियों की विलुप्त हो रही प्रजातियों और पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर पर किए जा सकने वाले प्रयासों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पृथ्वी बचाओ पर स्लोगन, भाषण, कविता और पोस्टरों से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त कक्षा चौथी से बारहवीं तक हिदी, संस्कृत और अंग्रेजी विषय की लेखन प्रतियोगिता हुई।

बच्चों के उकेरे मन के भाव

संवाद सूत्र, नरवाना : दीनानाथ मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। उसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने पृथ्वी और पर्यावरण पर आधारित चित्रों में रंग भरे। स्कूल चेयरमैन खजांची लाल गोयल ने कहा कि मनुष्य अपनी जरूरतों के लिए पेड़ों को काटते जा रहा है, लेकिन उनकी भरपाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बच्चों को पोलिथिन का उयोग न करने के लिए प्रेरित किया, ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके।

------------------

पृथ्वी बचाने का संकल्प

सफीदों : बचपन प्ले स्कूल और किड्जी स्कूल में अर्थ डे के अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्नों ने हाथों में जल बचाओ-पेड़ बचाओ, पृथ्वी को प्रदूषणरहित बनाओ आदि स्लोगन लेकर सबको जागृत कर रहे थे। बच्चों ने अर्थ डे के लिए सुंदर चार्ट और ग्रीटिग कार्ड भी बनाए। स्कूल के डायरेक्टर विपिन मित्तल ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इससे से पंच तत्व मिलते है जलवायु, औषधियां, फल, फूल अन्य प्रकार के खनिज पदार्थ मिलते है। वह सब कुछ सहती हुई हमारी रक्षा करती है। किड्जी स्कूल में हिमांशी शर्मा ने बच्चों को ग्लोब, पेड़-पौधो व व‌र्ल्ड अर्थ डे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक मात्रा में पेड़-पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ हमारे जीवन में अन्य प्रकार से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर हम अपने वातावरण को शुद्ध रखेंगे तो हम बीमारियों से भी बचे रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.