सीवर लाइन जाम होने से वार्ड 10 के लोग परेशान, शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
वार्ड 10 में सीवर लाइन जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निवासी समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
संवाद सूत्र, जुलाना : वार्ड 10 में सीवर लाइन जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निवासी समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने के कारण वार्ड की गलियों में गंदगी फैल जाती है। वार्ड के लोगों में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बार-बार गुहार लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उससे वार्ड के लोगों में रोष बना हुआ है। शनिवार को कई महिलाएं वार्ड 10 में एकत्रित हुई और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वार्ड की संतोष, बिमला, सुनीता, मीना, रानी, सत्तो का कहना है कि वे कई बार कार्यालयों के चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। महिलाओं का कहना है कि वार्ड की सीवर लाइन जाम होने के कारण मैनहोल से गंदगी बाहर आ जाती है। और आस पास गंदगी का माहौल बना रहता है। हर समय वार्ड में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वार्ड के लोगों ने मिलकर फैसला किया है कि अगर समस्या का कोई समाधान नही होता है तो वार्ड के लोग कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।