वीरेंद्र संदलाना व बिजेंद्र घोघड़िया बने कार्यवाहक प्रधान
दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन दो गुटों में बंट गई है। आढ़तियों ने सर्वसम्मति से अलग-अलग प्रधान मनोनीत किए हैं। सत्यनारायण मखंड वाले गुट ने अपनी कार्यकारिणी के गठन से पहले वीरेंद्र संदलाना व बिजेंद्र घोघड़िया को कार्यवाहक प्रधान मनोनीत किया है।
संवाद सूत्र, उचाना: दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन दो गुटों में बंट गई है। आढ़तियों ने सर्वसम्मति से अलग-अलग प्रधान मनोनीत किए हैं। सत्यनारायण मखंड वाले गुट ने अपनी कार्यकारिणी के गठन से पहले वीरेंद्र संदलाना व बिजेंद्र घोघड़िया को कार्यवाहक प्रधान मनोनीत किया है। संदलाना ने बताया कि जो जिम्मेदारी कार्यवाहक प्रधान मनोनीत करके सौंपी है, वो उस पर खरा उतरेंगे। एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। मंडी, आढ़तियों के हितों में निरंतर फैसले लिए जाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मिलेंगे। आढ़तियों की समस्याओं से उनको अवगत करवाया जाएगा। आढ़तियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।