डीएन मॉडल स्कूल में मनाया विजय दशमी पर्व
डीएन मॉडल स्कूल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व विजय दशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण व हनुमान बनकर सभी का मन मोह लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 07:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : डीएन मॉडल स्कूल में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व विजय दशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान बनकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने राम का बल जीवन, सीता जन्म कथा तथा राम के वन गमन का चित्रण एक लघुनाटिका से प्रस्तुत किया। विद्यालय निदेशक वीरेंद्र ढिल्लो व प्राचार्या कविता शर्मा ने सभी बच्चों को विजयदशमी पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि अगर हम माता-पिता की आज्ञापालन करते हैं तो जीवन में विभिन्न परेशानियों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें