सजग मतदाता करते हैं राष्ट्र निर्माण में सहयोग : अनिता कुमारी
लोकतंत्र में मताधिकार का विशेष महत्व है। सभी मतदाताओं को 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 07:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : लोकतंत्र में मताधिकार का विशेष महत्व है। सभी मतदाताओं को 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। यह अपील हिदू कन्या कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित स्वीप कार्यक्रम में प्राचार्या अनिता कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए की। मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सजग मतदाता राष्ट्र निर्माण में सहयोग करते हैं। इसलिए हम सबको अपने वोट के अधिकार को नैतिक जिम्मेदारी समझ कर वोट की कीमत पहचाननी चाहिए। हास्य कलाकार महाबीर गुडडू और छात्राओं ने नाटक का मंचन कर मतदान के लिए जागरूक किया। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें