मतदान के लिए आए 87 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग का फूल मालाओं से स्वागत
शहर के आजाद नगर के बूथ नंबर 146 पर 87 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नन्हू राम ने अपना वोट डाला। नन्हू राम कई सालों से दिव्यांगता के कारण बिस्तर पर पड़े हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:30 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : शहर के आजाद नगर के बूथ नंबर 146 पर 87 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नन्हू राम ने अपना वोट डाला। नन्हू राम कई सालों से दिव्यांगता के कारण बिस्तर पर पड़े हैं। जब इसकी जानकारी बूथ ड्यूटी पर तैनात बीएलओ राजेश टांक को मिली, तो उन्होंने अपने खर्चे से रिक्शा मंगवाई और परिवारजनों के साथ नन्हूराम को अपना मत डालने के लिए बूथ पर ले आए। यहां पहुंचने पर बीएलओ द्वारा दिव्यांगजन नन्हूराम का फूल मालाओं से स्वागत किया। बीएलओ राजेश टांक ने कहा कि मतदान महादान है। इसलिए हर एक नागरिक को इस महादान में अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें