Move to Jagran APP

इन्नर व्हील जींद यूनाइटेड की प्रधान बनी वंदना गुप्ता

इन्नर व्हील जींद यूनाइटेड द्वारा सत्र 2020-21 को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वंदना गुप्ता को प्रधान बनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 09:46 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 09:46 AM (IST)
इन्नर व्हील जींद यूनाइटेड की प्रधान बनी वंदना गुप्ता
इन्नर व्हील जींद यूनाइटेड की प्रधान बनी वंदना गुप्ता

जींद (विज्ञप्ति) : इन्नर व्हील जींद यूनाइटेड द्वारा सत्र 2020-21 को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वंदना गुप्ता को प्रधान बनाया गया। नीना को सचिव, सुषमा सिदवानी को कोषाध्यक्ष, पूनम आहूजा को आईएससो, सुमन को एडिटर बनाया गया। सभी नए पदाधिकारियों ने कहा कि यूनाइटेड द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर लवली चावला, हिमानी गुप्ता, सिलकी सिंह, सुरेंद्र चिल्लाना, वीना ग्रोवर, मीरा अरोड़ा मौजूद रही। इस दौरान लड़कियों को बैग और स्टेशनरी भी बांटी गई।

loksabha election banner

भारतीय योग संस्थान में स्मृति दिवस कार्यक्रम कल

नरवाना : भारतीय योग संस्थान नरवाना इकाई द्वारा एसडी कालेज महाविद्यालय के प्रांगण में 30 जुलाई को सुबह 5 बजे स्मृति दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्थान में पदाधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए सभी साधकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की, ताकि वह भारतीय योग संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर सकें। संसू

डा. विवेक भादू होंगे जींद के सिविल सर्जन

जींद : डा. विवेक कुमार भादू जींद के नए सिविल सर्जन होंगे। जबकि सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह को नागरिक अस्पताल का पीएमओ लगाया गया है। सर्जन डा. विवेक भादू पंचकूला में एसएमओ तैनात थे और हाल में ही उनका पदोन्नति होने पर जींद का सिविल सर्जन लगाया गया है। जबकि डा. बिमला राठी के सेवानिवृत होने के बाद जींद के नागरिक अस्पताल का पीएमओ का पद खाली पड़ा था और फिलहाल सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ही उनका कार्यभार संभाले हुए थे। डा. मनजीत सिंह को सिविल सर्जन के पद से बदलकर पीएमओ नागरिक अस्पताल लगाया गया है। जासं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.