प्रदेश में अपराधी हुए बेखौफ : महावीर
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव महावीर ने कहा कि ना
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव महावीर ने कहा कि नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्याएं की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मसार है। सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम बेखौफ घूम रहे र्ह। वह मंगलवार को नई अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी भी भाजपा सरकार में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से व्यापारी वर्ग व गरीब वर्ग, किसान वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के शासनकाल को याद कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने हमेशा धर्म के नाम पर, जात के नाम पर लोगों को बहकाने का कार्य करके सत्ता हथियाने का कार्य किया है। आज प्रदेश के लोग इस सत्ता से बिल्कुल ऊब चुके है और जल्द से जल्द निजात चाहती है। इस अवसर पर रामफल फौजी, अजमेर चहल, सुरेश मलिक, सुखदेव जांगड़ा, रणबीर शर्मा, मुकेश, जगबीर मोर, राजेश देसवाल, राजेश पंवार, संजय शर्मा उपस्थित थे।