व्यापार मंडल ने बनाए 51 से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी प्रतिनिधि
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश में 51 से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी प्रतिनिधियों की नियुक्तियां की हैं। जींद के राजकुमार गोयल को प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की हैं। व्यापार मंडल का कहना है की यह नई टीम संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेगी साथ ही जो अधिकारी निजी स्वार्थ के चलते व्यापारियों को तंग करने का काम करते हैं उन पर भी पैनी नजर रखेगें।
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश में 51 से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी प्रतिनिधियों की नियुक्तियां की हैं। जींद के राजकुमार गोयल को प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की हैं। व्यापार मंडल का कहना है की यह नई टीम संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेगी साथ ही जो अधिकारी निजी स्वार्थ के चलते व्यापारियों को तंग करने का काम करते हैं उन पर भी पैनी नजर रखेगें। राजकुमार गोयल पिछले लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं। व्यापारियों के उत्थान के लिए भी लगातार संघर्षरत हैं। उन्हें व्यापार मंडल में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रधानों ने खुशी जताई है।