जीवन को सुरक्षित रखने का एक ही विकल्प योगाभ्यास : धूप सिंह
करो योग रहो निरोग की बात पर चलते हुए योगाचार्य डा. धूप सिंह मलिक नेहरू पार्क में हर रोज न केवल बड़ों को योगाभ्यास करवा रहे हैं बल्कि उनके साधकों में बच्चे भी शामिल हो गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 06:42 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : करो योग, रहो निरोग की बात पर चलते हुए योगाचार्य डा. धूप सिंह मलिक नेहरू पार्क में हर रोज न केवल बड़ों को योगाभ्यास करवा रहे हैं, बल्कि उनके साधकों में बच्चे भी शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि जब हम कोई भी काम करते हैं, तो उसके अभ्यासी हो जाते हैं। फिर ये तो योग है, जिससे हमें ताजगी मिलती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे तो कच्चे घड़े के समान होते हैं, जिन्हें जिस तरह भी ढाला जाए, उसी तरह ढल जाया करते हैं। इसलिए क्यों न, हम बच्चों को योग की ओर ले जाएं। इससे उनमें स्फूर्ति के साथ-साथ सुबह जल्दी उठने की आदत भी आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें