विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक डेढ़ करोड़ से सड़क बनाने का काम शुरू

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 05:14 PM (IST)

पीडब्ल्यूडी ने दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।

दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक डेढ़ करोड़ से सड़क बनाने का काम शुरू
दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक डेढ़ करोड़ से सड़क बनाने का काम शुरू

जागरण संवाददाता, जींद : पीडब्ल्यूडी ने दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। अमृत योजना के तहत बरसाती पानी निकासी की पाइप लाइन दबाने के लिए नगर परिषद ने इस सड़क को उखाड़ा था। करीब एक किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। लगभग तीन माह में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उधर इस मार्ग पर सब्जी मंडी से अमरहेड़ी की तरफ सड़क बनाने का काम नगर परिषद द्वारा पिछले सप्ताह ही शुरू किया गया है। दोनों विभागों की सड़क बनने के बाद ये मार्ग नरवाना और कैथल रोड से बस स्टैंड की तरफ आने-जाने के लिए बाईपास का काम करेगा। ये मार्ग बदहाल होने की वजह से वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास की कालोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे सफीदों रोड से बत्तख चौक की तरफ ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ था। ये सड़क बनने से बत्तख चौक की तरफ ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सड़क निर्माण की राशि को लेकर असमंजस

इस एक किलोमीटर लंबी सड़क को पाइप लाइन दबाने के लिए खोदाई करने की एवज में नगर परिषद को दोबारा सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को राशि देनी है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी को सड़कें उखाड़ने की एवज में वे पहले ही पर्याप्त राशि दे चुके हैं, जिसमें दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक वाली सड़क भी शामिल है। जबकि पीडब्ल्यूडी अधिकारी इस सड़क की राशि नगर परिषद से नहीं मिलने की बात कहते रहे हैं। एजेंसी को कर दिया है वर्क अलाट पीडब्ल्यूडी एसडीओ अरूण खुराना ने बताया कि दालमवाला अस्पताल से सब्जी मंडी तक एक किलोमीटर सड़क बनाने का टेंडर हो चुका है और एजेंसी को वर्क अलाट कर दिया है। एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन माह में ये सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। यहां अमृत योजना के तहत पाइप लाइन दबाने के लिए नगर परिषद ने सड़क उखाड़ी थी।