टेंडर होने के एक साल बाद भी गली का निर्माण नहीं
वार्ड-छह की हरिनगर कालोनी की गली का लेवल नीचा होने से लोग परेशान हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने वर्ष 2019 में इस गली का निर्माण किया था लेकिन तब लेवल का ध्यान नहीं रखा गया।
संवाद सूत्र, नरवाना : वार्ड-छह की हरिनगर कालोनी की गली का लेवल नीचा होने से लोग परेशान हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने वर्ष 2019 में इस गली का निर्माण किया था, लेकिन तब लेवल का ध्यान नहीं रखा गया। लेवल नीचे होने से कालोनी का पानी इस गली में भर जाता है। इस समस्या को देखते हुए एक साल पहले नगर परिषद ने इस गली का दोबारा निर्माण करने के लिए टेंडर लगाया था, लेकिन इसका निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। गली निवासी बलजीत, सतीश, धर्मबीर, रमेश, हरफूल, रेखा, सरोज, अंगूरी, सुनीता, संतरो, भतेरी का कहना है कि बरसात के मौसम में तो गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके बार में वार्ड के पार्षद अजय जांगड़ा से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
पार्षद ने वार्ड की अनदेखी का लगाया आरोप
वार्ड छह के पार्षद अजय जांगड़ा ने नगरपरिषद प्रशासन पर उनके वार्ड की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन गलियों का निर्माण करवाने के लिए नगर परिषद में दिया है, उनका ही निर्माण नहीं हो रहा है। वह जेजेपी समर्थक पार्षद है और प्रदेश में भाजपा-जजपा सरकार का गठबंधन है। बावजूद इसके उनके कार्य नहीं किया जा रहा हैं।
वर्जन
नगर परिषद द्वारा गलियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। पार्षद अजय जांगड़ा के वार्ड की किन गलियों का निर्माण नहीं हुआ उसके बारे में बता सकते हैं। वार्ड छह में कितनी गलियों का टेंडर लग चुका है और निर्माण क्यों नहीं हो रहा, इसके बारे में रिकार्ड देखकर ही बता सकते हैं।
सुमित कंदोला, एमई, नगरपरिषद, नरवाना