तीन राज्यों के परिणामों का लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा : बराला
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणामों क
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणामों का अगली साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दों को लेकर मतदान होता है। लोकसभा चुनाव मतदाता अलग मुद्दों को लेकर मतदान करते है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीते पंद्रह सालों से भाजपा की सरकारें रही है। मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इतने साल के शासनकाल के बाद भी वहां किसी तरह की सत्ता विरोधी लहर नजर न आने से साफ है कि भाजपा की लोकप्रियता बरकरार है। वे वार्ड नंबर एक में अपनी बहन कौशल्य के घर पर आने के बाद उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके इस मौके पर मा. अमित, संदीप दुर्जनपुर, विनोद भौंगरा, अनूप कापड़ो, नरेंद्र दुर्जनपुर, सुमित, मा. र¨वद्र थलौड़ मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला उचाना खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे।