बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था हुई चौपट : कर्मबीर सैनी
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत पतली हो गई है।
संवाद सूत्र, सफीदों : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत पतली हो गई है। वर्ल्ड बैंक ने भारत को लोअर मिडल इनकम कैटेगरी की श्रेणी में रखा है। यह श्रेणी विकासशील देशों से बहुत पीछे होती है। इस श्रेणी में जांबिया, घाना, ग्वाटेमाला, पाकिस्तान, बांग्लादेश व श्रीलंका आते हैं। अगर यही हालात रहे तो भारत इन देशों से भी पीछे चला जाएगा। यह सब भाजपा की कुनीतियों के कारण हो रहा है। नोटबंदी तथा जीएसटी के कारण व्यापार चौपट हो गए। सैनी मंगलवार को सफीदों की सिगलपुरा कॉलोनी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर कुमारी सैलजा व सीएलपी लीडर चौधर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने हैं। तब से प्रदेश की जनता का रुझान कांग्रेस में बढ़ गया है। दोनों नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर उनके साथ ईश्वर सैनी, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रोहताश मैनेजर, कर्मबीर धानक, राजपाल सिंह, कर्मचंद, प्रवीण तायल, बिजेंद्र पांचाल, महासिंह पांचाल, सुखबीर सैनी मौजूद रहे।