उचाना से जुड़ी हैं सुषमा स्वराज की यादें
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया।
संवाद सूत्र, उचाना : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया। हलके में भी कई बार सुषमा स्वराज भाजपा के कार्यक्रम में आ चुकी हैं। हलके से उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। मार्केटिग बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश थुआ ने बताया कि 1996 में जब राजौंद हलका था, तब सुषमा स्वराज ने उनको टिकट दिलाने में काफी मदद की थी। एक गांव में प्रचार में भी वो आई थी। इस चुनाव में वो काफी कम अंतर से हारे थे। इसके अलावा साल 1995 के अगस्त महीने में जब वो नरवाना मंडलाध्यक्ष थे तो लाल कृष्ण आडवानी की जनसभा में वो उनके साथ पहुंची थी। 1993 के उप चुनाव में नरवाना आने के दौरान भी वो उनके निवास पर आई थी। कुछ दिन के बाद सुषमा स्वराज से मिलने के लिए जाना था लेकिन ये नहीं पता था कि उनका अचानक निधन हो जाएगा। यह क्षति भाजपा के साथ-साथ देश के लिए बहुत बड़ी है। ऐसी नेत्री के रूप में देश ने एक महान लेडी को खो दिया। सुषमा स्वराज के निधन पर हरेंद्र डूमरखां, देवेंद्र अत्री, कपिल खरकभूरा, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी ने भी शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धासुमन उनकी फोटो पर अर्पित किए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप