Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के शक में तीन बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद खा लिया जहर

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल करने के बाद खुद भी जहरीली चीज खाकर खुदकशी कर ली।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:04 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में तीन बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद खा लिया जहर
अवैध संबंधों के शक में तीन बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद खा लिया जहर

जेएनएन, पातड़ां/पटियाला। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल करने के बाद खुद भी जहरीली चीज खाकर खुदकशी कर ली। इस घटना को तीन बच्चों की आंखों के सामने ही अंजाम दिया गया, लेकिन कमरा बंद होने के कारण बच्चे कुछ नहीं कर पाए। मृतकों की पहचान भीम सिंह और पत्नी आशारानी के रूप में हुई है।

loksabha election banner

भीम सिंह (37) मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के गांव कापरसाह उचाना मंडी का निवासी था जो पिछले 18 साल से पातड़ां में रह रहा था। उसकी शादी 17 साल पहले आशारानी (35) के साथ हुई थी। भीम सिंह पातड़ां की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता था। उसके तीन बच्चे दो लड़कियां काजल (16) और कोमल (15) तथा लड़का अमनदीप सिंह 13 साल का है।

पता चला है कि भीम सिंह को शक था कि उसकी पत्नी आशारानी के किसी के साथ नाजायज संबंध हैं। गत रात भीम सिंह परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गया था और वह अकेला जल्द वापस आ गया। थोड़ी देर बाद पत्नी और बच्चे भी घर आ गए। रात करीब ढाई बजे भीम सिंह ने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुलाने के बाद कमरा बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद अपने कमरे में पत्नी से झगड़ा करते हुए उसे कुल्हाड़ी से काट दिया। शोर सुनने के बाद बच्चों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से कुंडी लगी होने के कारण नहीं खोल पाए। इसके बाद खिड़की से माता-पिता का झगड़ा, मां का कत्ल व पिता को खुदकशी करते अपनी आंखों से देखा।

मदद के लिए पुलिस को किया फोन, पुलिस पहुंची तो दोनों की हो चुकी थी मौत

मृतक दंपती की बड़ी बेटी काजल ने बताया कि पहले भी माता-पिता के बीच झगड़ा होता था, जिस वजह से मामला पुलिस में गया था। पुलिस थाने के मुंशी व इंचार्ज ने अपना फोन नंबर दिया था। उन्होंने घटना के समय मां को बचाने के लिए मुंशी का नंबर मिलाया। कई बार फोन करने पर जब मुंशी ने कॉल अटेंड नहीं की तो थाना इंचार्ज को किया।

कुछ देर बाद मुंशी से भी बात हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों का समाना के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिए। वहीं, पुलिस ने काजल के बयानों पर मृतक भीम सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने के बाद फाइल बंद कर दी है।

पहले से कर रखी थी प्लानिंग : थाना इंचार्ज

थाना सिटी इंचार्ज दरबारा सिंह ने कहा कि भीम सिंह ने इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही प्लाङ्क्षनग कर रखी थी, इसलिए बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.