स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी : शमशेर मलिक
छोटू राम किसान कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कैंप लगा। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह मलिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
जागरण संवाददाता, जींद : छोटू राम किसान कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कैंप लगा। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह मलिक ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका मूल मंत्र था, अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए तब तक लगे रहो जब तक उसको पूरा न कर लो। कॉलेज के विद्यार्थियों की इस प्रकार की भागीदारी आम समाज को विभिन्न बुराइयों, चोरी, डकैती और नशे जैसी भयंकर समस्याओं के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका अदा करती हैं। गांव अहिरका में इस सात दिवसीय एनएसएस कैंप में पहले दिन कालवा गुरुकुल से स्वामी अग्नि देव और आर्य ओम देव ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को ब्रह्मचार्य के पालन, उसकी अछ्वुत शक्ति, लाभ और इसके पालन में आने वाली कठिनाईयों के समाधान की विस्तार से चर्चा की।