एसडी महाविद्यालय की छात्राओं ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान
गत 12-15 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 33वीं फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : गत 12-15 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में 33वीं फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लेते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने अपना दमखम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में टीम की खिलाड़ी सोनिका, काजल और किरण ने रेलवे, दिल्ली, हिमाचल व उतरप्रदेश के साथ कड़ा मुकाबला किया और तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिगल, जियालाल गोयल, राजकुमार गोयल व जवाहर लाल सिगला ने प्राचार्या, खेल प्रशिक्षिका डा. अंजना लोहान व मनीषा नैन को बधाई दी।