संवाद सूत्र, उचाना : हर रोज परिवार के सदस्यों के साथ मास्क बना रहे है। परिवार का हर सदस्य मास्क बनाने में जितना हो सकता है सहयोग कर रहा है। ये मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए जाते है। हम बात कर रहे है समाज सेवी डॉ. रामचंद्र जांगड़ा की। जो कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए उनको वितरित करते है। डॉ. जांगड़ा ने बताया कि उनके पास घर पर कपड़ा है। इस कपड़े से वो परिवार के सदस्यों के सहयोग से मास्क बना रहे है। ये मास्क ऐसे लोगों को वितरित किए जाते है जो मास्क नहीं खरीद पाते है। हर रोज 70 मास्क वो तैयार कर रहे है। कुछ दिनों से वो ऐसा परिवार के साथ मिलकर कर रहे हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप