Move to Jagran APP

सितेंद्र बने हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के कोषाध्यक्ष

सितेंद्र कुमार को हिदुस्तान स्काउटस गाइड्स के राज्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य आयुक्त शिव प्रसाद रिटायर्ड डीसी व राज्य चेयरमैन प्रियव्रत लाठर के नेतृत्व में हुई बैठक में यह नियुक्ति की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 08:18 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 08:18 AM (IST)
सितेंद्र बने हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के कोषाध्यक्ष

जुलाना : सितेंद्र कुमार को हिदुस्तान स्काउटस गाइड्स के राज्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य आयुक्त शिव प्रसाद रिटायर्ड डीसी, राज्य सचिव नवीन जयहिद व राज्य चेयरमैन प्रियव्रत लाठर के नेतृत्व में हुई बैठक में यह नियुक्ति की गई। सह राज्य प्रशिक्षक आयुक्त कृष्ण मलिक ने कहा कि सितेंद्र कुमार को राज्य कोषाध्यक्ष की नियुक्ति में 20 जिलों से पदाधिकारियों ने भाग किया था। सर्वसम्मति से सितेंद्र कुमार को चुना गया है। सितेंद्र के कोषाध्यक्ष बनने हिदुस्तान स्काउटस एवं गाइड्स नई दिशा मिलेगी। अब 15 अगस्त को लेकर तैयारियों चल रही हैं।

loksabha election banner

गुरु की भक्ति करने से कर्म बंधन कटते हैं : अरुण मुनि

नरवाना, वि : जिसे आत्म निरीक्षण, आत्म शुद्धि, आत्म सदगति प्राप्त करनी है और जो साध्य को पाना चाहता है, उसे साधना करनी पड़ेगी। सामयिक साधना का अंग है। सामयिक को सार्थक करना है, तो आत्म निरीक्षण करना चाहिए। अपनी बुराई, भूल, दुष्पर्वर्ती, विकार, अतिचार को सामयिक में चितन करो। उसके लिए निदा प्रस्ताव लेकर आओ। अपने दोषों की स्वयं निदा करो। यह कथन जैन स्थानक में प्रवचन देते समय अरूण मुनि महाराज ने कहे। उन्होंने कहा कि सामयिक में आत्मा परमात्मा का अनुभव करो। सब राम, कृष्ण, महावीर को तो बुलाते हैं, पर स्वयं को बदलना नहीं चाहते। जब मन मे गलत विचार आये, तो कहें प्रभु मैं इन गलत विचारों का निदा करता हूं। भयमुक्त जीवन परमात्मा की भक्ति है, विश्वास पत्थर को भी भगवान बना देता है। इस अवसर पर कृष्ण जैन, पुनीत जैन, संजीव अरोड़ा, दीपक जैन, सज्जन जैन, कृष्ण नागपाल, जय प्रकाश साधक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.