बाहरी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएं: रेढू
इनेलो प्रत्याशी उमेद रेढू ने कहा कि आने वाले 24 घंटे जींद की तकदीर को लिखने वाले होंगे। इस तकदीर को जींद का मतदाता अपनी अंगुलियों से संवारने का काम करेगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो प्रत्याशी उमेद रेढू ने कहा कि आने वाले 24 घंटे जींद की तकदीर को लिखने वाले होंगे। इस तकदीर को जींद का मतदाता अपनी अंगुलियों से संवारने का काम करेगा। इसके बाद जींद में जो तस्वीर उभरेगी, वह प्रदेश और देश के लिए आइने का काम करेगी। चौ. देवीलाल की कर्मभूमि के समझदार और बहादुर लोग गैरों और बाहरियों के बजाय अपने बेटे का साथ देंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला, युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला और अर्जुन चौटाला ने भी कही। अभय चौटाला ने कहा कि जींद का उपचुनाव लोकल बनाम बाहरी का है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें