Move to Jagran APP

दोनों किशोरियों ने कोर्ट में दिए बयान, कहा- आश्रम संचालक करता था छेड़छाड़

शांति बाल आश्रम से लापता हुई दोनों किशोरियों ने आश्रम संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि आश्रम संचालक दिनेश पर छेड़छाड़ करता है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:50 PM (IST)
दोनों किशोरियों ने कोर्ट में दिए बयान, कहा- आश्रम संचालक करता था छेड़छाड़

जेएनएन, जींद। शांति बाल आश्रम से लापता हुई दोनों किशोरियां गत दिवस खुद ही अदालत पहुंच गई। अदालत में दिए बयान में उन्होंने आश्रम संचालक दिनेश पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया है। वहीं किशोरियों कों नारी निकेतन करनाल भेज दिया गया। उधर, आश्रम की गतिविधियों को जानने के लिए देर रात तक डीएसपी रामभज व जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय की टीम वहीं मौजूद रही।

loksabha election banner

बता दें, उक्त दोनों किशोरियों में से एक पूर्व में गांव निर्जन स्थित आश्रम में रहती थी। उसने एक माह पहले आश्रम संचालक राममेहर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से वह शांति बाल आश्रम में रह रही थी।

वह और दूसरी किशोरी वीरवार को आश्रम से कहीं चली गई थी। इस पर आश्रम के संचालक दिनेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस में संदिग्ध हालात में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। इनमें एक किशोरी जुलाना थाना क्षेत्र के गांव की है और दूसरी शहर थाना क्षेत्र की है।

दिनेश ने बताया कि दोनों शाम को घूमने के लिए पार्क में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि किशोरियों ने अदालत में जो बयान दर्ज कराए हैं, उनकी कॉपी मिलने के बाद ही वे कुछ कह सकती हैं। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.