सीनियर सिटीजन फोरम ने अंकुर स्कूल में विद्यार्थियों में बांटे बिस्कुट
सीनियर सिटीजन फोरम ने मंगलवार को अंकुर दिव्यांग विद्यालय में विद्यार्थियों में बिस्कुट चॉकलेट केलो का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया।
जागरण संवाददाता, जींद : सीनियर सिटीजन फोरम ने मंगलवार को अंकुर दिव्यांग विद्यालय में विद्यार्थियों में बिस्कुट, चॉकलेट, केलो का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. एके चावला, संरक्षक इंद्रसिंह भारद्वाज के अलावा आरएन जैन, सोहन लाल अग्रवाल, संजय कुमार बैरागी, सोमदत्त शर्मा, एसके बहल, पीसी जैन, चमन लाल ग्रोवर, सरोज जैन, दर्शना सिगला, कांता मित्तल उपस्थित रहे। सीनियर सिटीजन की तरफ से विद्यालय की प्रिसिपल एवं ट्रस्ट के सचिव प्रदीप शर्मा का धन्यवाद किया गया।