सफीदों शहर थाने का शुभारंभ, 45 की जगह 65 पुलिस कर्मचारी होंगे तैनात
हाट रोड स्थित पुलिस चौकी को सफीदों शहर थाना में तब्दील कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को एसएसपी अश्विन शैणवी ने किया। इस मौके पर एसडीएम मंदीप कुमार एएसपी अजीत सिंह शेखावत सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संवाद सूत्र, सफीदों : हाट रोड स्थित पुलिस चौकी को सफीदों शहर थाना में तब्दील कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को एसएसपी अश्विन शैणवी ने किया। इस मौके पर एसडीएम मंदीप कुमार, एएसपी अजीत सिंह शेखावत सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। एसएसपी अश्विन शैणवी ने इस मौके पर कहा कि समय की जरूरत व क्राइम ग्राफ को ध्यान में रखते हुए थाना शहर सफीदों का उद्घाटन किया गया है। पिछले वर्ष सफीदों थाना में करीब 739 एफआईआर दर्ज हुई, जिनमें से 325 एफआईआर सफीदों सिटी की थी। जोकि कुल क्राइम का करीब 38 प्रतिशत है। ऐसे में इस कार्य को दो भागों में विभाजित किया जाना आवश्यक हो गया था। इसलिए थाना सदर व थाना सिटी अलग-अलग किए गए हैं। नया थाना खुलने ने पुलिस कर्मचारियों की संख्या में लगभग 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। पहले सफीदों में करीब 45 कर्मचारी थे जो 65 के पास पहुंच जाएगी। जिससे लोगों को समय पर न्याय मिलने में मदद मिलेगी। सफीदों में पहले एक थाना था। शहर व ग्रामीण आंचल में क्राइम ग्राफ बराबर तौर पर था। इस हालात को देखते हुए सिटी शहर थाना बनाया गया है। जिससे अपराधियों पर भी नकेल कसेगी और लोगों को भी लाभ होगा। एसडीएम ने भी सिटी थाना खुलने से लोगों के लिए सही बताया और कार्यक्रम में पहुंचें लोगों का भी धन्यवाद किया। इसके उपरांत एसएसपी, एसडीएम, एएसपी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा. रणबीर कौशल, प्राचार्य शमशेर सिंह, समाजसेवी नरेश सिंह बराड़, गुलाब सिंह किरोड़ीवाल, एडवोकेट सुरेश कुमार, रामेश्वरदास गुप्ता, बलबीर सिंह, अरूण खर्ब, साधुराम बंधु, दलबीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सेवाराम सैणी, सरपंच शेर सिंह सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।