बढ़ रहा तापमान, बाजारों में पसरा सन्नाटा, कपास की फसल झुलसी
लगातार तापमान बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है तो कपास की फसल भी झुलस रही है। कुछ दिनों से तापमान निरंतर बढ़ने से सुबह ही दोपहर जैसा लगता है।
संवाद सूत्र, उचाना : लगातार तापमान बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है तो कपास की फसल भी झुलस रही है। कुछ दिनों से तापमान निरंतर बढ़ने से सुबह ही दोपहर जैसा लगता है। कस्बे के प्रमुख बाजारों में पूरे दिन भीड़ रहती थी, वे सुनसान नजर आ रहे है। बाजारों में सिर्फ शाम को लोगों की चहल कदमी नजर आ रही है। दुकानदारों का भी गर्मी के मौसम में लोगों के बाजार न आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। कपास की फसल भी बढ़ रहे तापमान से झुलसने से किसानों को उत्पादन कम होने का डर होने लगा है।
दुकानदार जगबीर, कुलदीप, बलवान, नरेश आदि ने कहा कि कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा बढ़ने से लोग बाजारों में खरीदारी करने नहीं आ रहे है। सुबह से गर्मी शुरू होने लगती है, तो जो देर शाम तक रहती है। शाम को ही लोग जरूरी सामान खरीदे बाजार आ रहे हैं। इस बार बीते साल की अपेक्षा गर्मी अधिक है। किसान जोगिद्र, राजेश और बलबीर ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक है। कपास की फसल भी लगातार बढ़ रहे तापमान से झुलसने लगी है। ऐसा ही तापमान बढ़ता रहा तो फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। फसल झूलसने से खराब होने लग जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप