आरजी एसडी कॉलेज के फरमान ने जूडो में पाया दूसरा स्थान
इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय जूडो ओपन प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी महिला कॉलेज यमुनानगर में किया गया था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय जूडो ओपन प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी महिला कॉलेज, यमुनानगर में किया गया था। इसमें आरजी एसडी कॉलेज के खिलाड़ी फरमान ने भाग लेते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। फरमान को 3 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने खिलाड़ी फरमान की इस सफलता पर उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर समिति के संयोजक नवेन्दु गुप्ता, राजिन्द्र मित्तल, तेजवंत राय, मुकेश गोयल, अर्जुन गोयल भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें