मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए रजाना को मिली जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, जींद : मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी युवा किसान समिति (किस
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी युवा किसान समिति (किसान मोर्चा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जसमेर रजाना को नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर रजाना ने कहा कि बीजेपी किसान मोर्चा ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त के नेतृत्व में उनके साथ पूरी युवा किसान समिति की राष्ट्रीय टीम मध्यप्रदेश की 36 विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें