सीएए के साथ पाकिस्तान को भी खत्म करना देना चाहिए: मिढा
नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में सोमवार को नेहरू पार्क से शहीदी पार्क तक भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, जींद : नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में सोमवार को नेहरू पार्क से शहीदी पार्क तक भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक डॉ. कृष्णलाल मिढ़ा ने कहा कि केंद्र सरकार को लगे हाथ पाकिस्तान का भी क्लेश काट देना चाहिए। वह हर रोज बहुत किरकिरी करता रहता है। उसका मामला ही खत्म कर देना चाहिए। जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, उन लोगों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। ऐसे देशद्रोही लोगों को देश से निकाल देना चाहिए।
विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान में ननकाना साहब पर हमला काफी निदनीय है। जो भी सिख भाई पाकिस्तान से भारत आना चाहे, उनका स्वागत है। सीएए के लिए प्रधानमंत्री व अमित शाह का पूरा देश आभारी है। विपक्ष वालों को देश की भावना के साथ जुड़ना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि सीएए से पूरे विश्व में रह रहे प्रताड़ित हिदूओं को काफी फायदा होगा। इस मौके पर कर्मवीर सैनी, कलीराम पटवारी, पुरुषोतम शर्मा, तेजेंद्र ढुल, मनीष बबलू गोयल, दलशेर लोहान आदि मौजूद थे।