विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा पंजाब व गोवा की करारी हार को याद करे: सहवाग

By JagranEdited By:
Published: Sun, 12 Mar 2017 11:41 PM (IST)

जागरण संवाददाता, जींद : पंजाब, मणिपुर और गोवा राज्य में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी क

भाजपा पंजाब व गोवा की करारी हार को याद करे: सहवाग
भाजपा पंजाब व गोवा की करारी हार को याद करे: सहवाग

जागरण संवाददाता, जींद : पंजाब, मणिपुर और गोवा राज्य में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन में जश्न मनाया। कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जीत सही मायनों में कांग्रेस की वापसी का शुभ संकेत है। पंजाब व गोवा में भाजपा की अराजकता से परेशान होकर वहां की जनता जनार्दन ने कांग्रेस में एक बार फिर आस्था व्यक्त की है। अब राजस्थान और हरियाणा की बारी है। इन दोनों राज्यों में भाजपा के क्रियाकलापों से लोग परेशान और आहत हैं।

सहवाग ने कहा कि भाजपा यूपी की जीत से पंजाब और गोवा की करारी हार को ढक रही है। यही भाजपा का दोहरा चेहरा और चरित्र है। भाजपा ने लोगों को बरगलाकर वोट लिए हैं। जल्द ही यूपी की जनता को भी अपनी गलती का अहसास होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा विधायकों के सब्र का पैमाना छलक चुका है और उन्हें अनुमान हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की नैया डूब चुकी है। इसी होड़ में भाजपा विधायकों और मंत्रियों में प्रदेश को लूटने की होड़ लगी हुई है।

इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शर्मा, धर्मपाल कटारिया, मंजीत सैनी, प्रो. एमएस नैन, राजेंद्र राठी, सूबेदार राम ¨सह, बलवान शर्मा, सुशीला ठाकुर, रितु लाठर, सुमेर पहलवान, विकास पौड़िया, अजमेर रेढू, रघुवीर भारद्वाज, पूर्व सरपंच समुद्र, सतीश, वीरेंद्र जागलान, बलजीत लाठर, कुलदीप लीला पूर्व पार्षद, महीपाल शर्मा, संदीप तूर, सौरभ भटनागर, रमन गर्ग, दीपक वत्स, सूबे ¨सह छाछिया, सतेंद्र मान सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और लोगों को होली की बधाई दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।