रेडक्रास सोसाइटी के सचिव राजकपूर सूरा सस्पेंड
रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा को प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ यमुनानगर रेडक्रॉस सोसाइटी में अनियमितताओं के मामले में जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जागरण संवाददाता, जींद : रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा को प्रदेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ यमुनानगर रेडक्रॉस सोसाइटी में अनियमितताओं के मामले में जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने सूरा को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि जुलाई 2015 में राजकपूर सूरा यमुनानगर रेडक्रास सोसायटी के सचिव थे। तब रेडक्रास की तरफ से पुलिस चौकी में शिकायत पत्र देकर बताया गया कि वर्किंग वूमन होस्टल की दीवार व ताले तोड़कर वहां से सामान चोरी हुआ प्रतीत होता है। क्या सामान चोरी हुआ, इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। शिकायत पत्र में सामान के साथ-साथ रेडक्रास का रिकार्ड भी गायब होने के बारे में कहा गया था। इस दौरान पुलिस ने शिकायत पर डीडीआर काट दी और मामला वहीं पर समाप्त हो गया, लेकिन बाद में महेंद्र ¨सह नामक व्यक्ति ने राज्यपाल को शिकायत भेजकर मामले की जांच करवाने की मांग की और बताया कि रेडक्रॉस का सारा सामान वहां मौजूद है। कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। पत्र में रेडक्रॉस की मंशा को गलत बताया गया। राज्यपाल ने पत्र की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए और टीम का गठन कर यमुनानगर भेजा। टीम ने रेडक्रास और वर्किंग वूमन होस्टल की भी जांच की। जांच के दौरान टीम को वर्किंग वूमन होस्टल से काफी सामान मिला था। इस मामले में सूरा के साथ वहां के लिपिक राजबीर ¨सह को भी शो काज नोटिस किया गया था। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने सचिव राजकपूर सूरा को सस्पेंड कर दिया है।