विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसाज की आड़ा में देह व्यापार: झांसा देकर करवाया जा रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा; बेडशीट ओढ़कर भागने लगीं युवतियां

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:07 AM (GMT+05:30)

जींद के सफीदों रोड स्थित लग्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें छह महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार किए गए।

स्पा सेंटर पर छापा मारती जींद पुलिस। फोटो जागरण

स्पा सेंटर पर छापा मारती जींद पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. जींद के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ।

  2. छह महिलाओं सहित 11 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार।

  3. काम का झांसा देकर महिलाओं से वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी।

जागरण संवाददाता, जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सफीदों रोड स्थित लग्जरी डे स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखकर महिलाएं बेडशीट ओढ़कर भागने लगीं, जबकि युवक मुंह छिपाते हुए नजर आए। महिलाओं को काम का झांसा देकर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार देर शाम सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों रोड ओवरब्रिज के पास स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करवाया जाता है।

इस पर डीएसपी ऋषभ सोढ़ी के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीष कुमार व महिला थाना प्रभारी पूजा को शामिल किया गया। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बना कर स्पा सेंटर में भेजा।

पकड़े गए युवकों के परिजनों को बुलाया थाना

रेट तय होने के साथ इशारा मिलते ही टीम ने स्पा सेंटर पर दस्तक दी। तलाशी लेने पर वहां बने केबिन में चार महिलाएं व चार युवक आपत्तिजनक हालात में मिले, जबकि दो अन्य महिलाएं भी वहां पर मौजूद थीं। पुलिस पूछताछ में मौके से पकड़े गए लोगों की पहचान स्पा सेंटर के मैनेजर रवि वर्मा, आशीष, सुमित, विनोद व गोदिया के रूप में हुई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक मोनू व दीपक, मैनेजर रवि व पकड़े गए लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों के स्वजन को रात को थाने में बुलाया गया।

उसके बाद युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया। काम का झांसा देकर बुलाया, करवाई वेश्यावृत्ति पुलिस पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर से बरामद हुई महिलाएं हरियाणा के रोहतक, उत्तर प्रदेश, बिहार व दिल्ली की रहने वाली हैं।

होटल में काम दिलाने का झांसा 

महिलाओं को होटल में काम दिलाने का झांसा देकर लाया गया था। इसके बाद महिलाओं से स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाया जाने लगा। सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई थी, जहां से छह महिलाओं को बरामद किया गया।

स्पा सेंटर संचालक समेत 13 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मैनेजर रवि वर्मा ने बताया, ये स्पा सेंटर मोनू व दीपक जोगी चलाते हैं। पुलिस को इन दोनों की तलाश है। -मनीष कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।