जींद में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापामारी में युवकों के साथ संदिग्ध हालत में मिली 3 महिलाएं
जींद के उचाना में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के संदेह में दो होटलों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में होटल संचालकों ...और पढ़ें

उचाना में दो होटलों पर पुलिस का छापा, वेश्यावृत्ति के आरोप में छह लोग गिरफ्तार।
HighLights
उचाना के दो होटलों पर पुलिस ने छापा मारा
वेश्यावृत्ति के आरोप में छह लोग गिरफ्तार किए गए
होटल संचालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ
जागरण संवाददाता, जींद। उचाना के नरवाना रोड और लितानी रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को काबू किया। पुलिस ने होटल संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर बाद नरवाना रोड स्थित होटल में पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा। संकेत मिलने पर टीम ने छापा मारा तो वहां दो महिलाएं मिलीं। रिसेप्शन पर सौदेबाजी कर रहे व्यक्ति की पहचान गांव डोहाना खेड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई।
उसके खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। लितानी रोड स्थित होटल में बाहर से महिलाएं बुलाकर वेश्यावृत्ति कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। कमरों की तलाशी में तीन महिलाएं तीन युवकों के साथ संदिग्ध हालात में मिलीं।
पुलिस ने होटल संचालक रोहतक की शिव कालोनी निवासी जितेंद्र, अरविंद, गुलशन, राकेश और रणबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।