निबंध लेखन में प्रियंका को प्रथम स्थान
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के विषय पर निबंध लेखन, पे¨टग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई।
संवाद सूत्र, उचाना : राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के विषय पर निबंध लेखन, पे¨टग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाना है। निर्णायक मंडल में सरला, आशा, ओमदत्त, रामप्रसाद को शामिल किया गया। प्राचार्य करतार ¨सह चहल ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का कार्यक्रम नहीं होता बल्कि इसे जीवन में अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। पे¨टग में छठी से आठवीं तक वर्ग में उचाना मंडी कन्या स्कूल की प्रीति प्रथम, महर्षि लोमश स्कूल लोधर की साक्षी द्वितीय, शिक्षा भारती स्कूल का निखिल, जमन्ना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 9वीं से 12वीं तक वर्ग में शिक्षा भारती स्कूल का साहिल प्रथम, महर्षि लोमश स्कूल लोधर का अकुंश द्वितीय, उचाना मंडी कन्या स्कूल की सिमरण तृतीय रही। निबंध लेखन में छठी से आठवीं तक वर्ग में उचाना मंडी स्कूल की प्रियंका प्रथम, सपना द्वितीय, शिक्षा भारती स्कूल छातर की तन्नु तृतीय। 9वीं से 12वीं तक वर्ग में उचाना मंडी कन्या स्कूल सुमन प्रथम, शिक्षा भारती स्कूल छातर की किरण, महर्षि लोमश स्कूल लोधर की अंशिका संयुक्त रूप से द्वितीय, महर्षि लोमश स्कूल लोधर केवल तृतीय रही।