अपने मन की बात सुनें विद्यार्थी : प्रेमलता
राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को भूतेश्वर सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला हरियाणा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक प्रेमलता का स्वागत प्राचार्या शीला दहिया ने किया।
जागरण संवाददाता, जींद : राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को भूतेश्वर सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला हरियाणा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक प्रेमलता का स्वागत प्राचार्या शीला दहिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी पॉप सोलो डांस, ¨स¨गग, मोनो ए¨क्टग, हरियाणवी स्क्रिट, रिचुअल ने सबका मनमोह लिया।
विधायक प्रेमलता ने कहा कि कॉलेज का जीवन व शिक्षा ही ¨जदगी को आगे ले जाती है, भविष्य की तस्वीर साफ करती है। छात्रों को मन की सुननी चाहिए और उसके अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर उसे गंभीरता से लेना चाहिए, लड़कियों को रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के प्राचार्य डॉ. इंद्र ¨सह लाखलान ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का बौद्धिक, शारीरिक विकास होता है। युवाओं को सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने की जिम्मेदारी को समझना चाहिए। अपनी प्रतिभा का विकास करें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मंजू रेढू ने निर्णायक मंडल का भी स्वागत किया।